{"_id":"69d951f9d3bb2a5b9f0b05dd","slug":"12-week-school-readiness-programme-for-class-i-from-15-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157855-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कक्षा एक के लिए 12 सप्ताह का स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम 15 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कक्षा एक के लिए 12 सप्ताह का स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम 15 से
Sat, 11 Apr 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। दुदही विकास खंड के कोरया न्याय पंचायत में कक्षा एक में नामांकित छात्रों के लिए स्कूल रेडिनेस फेज-टू के तहत 12 सप्ताह का विशेष कार्यक्रम 15 अप्रैल से शुरू होगा। इसको लेकर कंपोजिट विद्यालय गुरवलिया में कार्यशाला आयोजित कर शिक्षकों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
एआरपी हिंदी आमोद कुमार ने कहा कि कक्षा एक में प्रवेश लेने वाले बच्चों की बुनियादी तैयारी को सुदृढ़ करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। भाषा व गणित की प्रारंभिक समझ विकसित कर बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने गतिविधि आधारित शिक्षण व संदर्शिका के अनुरूप कक्षा संचालन को अनिवार्य बताया।
सामाजिक विषय के एआरपी राहुल सिंह ने कहा कि स्कूल चलो अभियान के तहत अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन व उनका ठहराव सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। 15 अप्रैल से शुरू होने वाले 12 सप्ताह के इस कार्यक्रम में प्रत्येक छात्र का निपुण प्लस एप पर नियमित आंकलन किया जाएगा। कमजोर छात्रों को चिन्हित कर रेमेडियल टीचिंग के माध्यम से उनके सीखने के स्तर में सुधार लाया जाएगा।
विज्ञापन
नोडल शिक्षक विनोद सिंह ने कहा कि कार्यशाला में दिए गए निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन ही कार्यक्रम की सफलता तय करेगा। उन्होंने अभिभावकों से संपर्क बढ़ाने व बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में संतेष प्रसाद, परमानंद पांडेय, अरबिंद यादव, दिलीप वर्मा, रामऔतार यादव, भानु सिंह, रामनगीना प्रसाद, प्रेम कुमार गुप्ता, अनिल यादव, राहुल राव, अजय तिवारी, मोहम्मद हसन, सुनील कुमार, हसन फरोग, शैलेन्द्र कुमार, स्वतंत्र, राजू, महेश, समीर आदि उपस्थित रहे।