फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   12 people injured in fighting during Panchayat, three seriously

Kushinagar News: पंचायत के दौरान मारपीट में 12 लोग घायल, तीन गंभीर

Sat, 23 Mar 2024 04:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 23 Mar 2024 04:57 PM IST
विज्ञापन
12 people injured in fighting during Panchayat, three seriously
कसया। ग्राम सभा कुडवां उर्फ दिलीपनगर के हीरामन टोले पर रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के 12 लोगों को चोटें आई हैं। तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज मेडिकल काॅलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुडवां गांव निवासी श्रीकांत सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि सोहंग निवासी हरेंद्र व तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के छहूं गांव निवासी विनय सिंह के भट्ठे पर ईंट बनाने के लिए उनके लड़के राजेश ने मिट्टी सप्लाई की थी। मिट्टी सप्लाई के भुगतान को लेकर राजेश व भट्ठा मालिक से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर गांव के शिव मंदिर पर बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे दोनों पक्षों में पंचायत हुई थी। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। भट्ठा मालिक की तरफ से स्वप्निल उर्फ सोनू, अभिषेक सिंह, रणजीत सिंह, सत्या सिंह, धीरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, विनय सिंह आदि पहुंच गए। दोनों पक्षों के विवाद में हॉकी-डंडा व ईंट-पत्थर चलने लगा। इसमें राजेश सिंह, बरती देवी, रमेश सिंह व श्रीकांत सिंह समेत दोनों पक्षों के करीब छह लोग घायल हो गए। घायल राजेश का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। सीओ कसया कुंदन सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed