{"_id":"6a91f205297c1a8aed00683c","slug":"119-tetra-packs-of-liquor-recovered-from-an-unclaimed-bag-at-the-station-kushinagar-news-c-7-gkp1062-1433445-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्टेशन पर लावारिस झोले से 119 टेट्रा पैक शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्टेशन पर लावारिस झोले से 119 टेट्रा पैक शराब बरामद
Sat, 29 Aug 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन और चार पर शुक्रवार को आरपीएफ ने लावारिस हालत में रखे दो झोले से 119 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब की कुल मात्रा 21.420 लीटर है। इसकी कीमत करीब 15,470 रुपये बताई गई है।
सहायक उपनिरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में टीम प्लेटफॉर्म पर निगरानी कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म के मध्य में एक सफेद और एक काले रंग का झोला लावारिस हालत में पड़ा मिला। आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने झोलों पर अपना दावा नहीं किया। काफी देर तक निगरानी के बाद गवाहों की मौजूदगी में दोनों झोलों को खोलकर जांच की गई। जांच में 180-180 एमएल के 119 टेट्रा पैक 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरपीएफ टीम ने शाम 5:20 बजे शराब को कब्जे में लेकर जब्ती की कार्रवाई पूरी की। बरामद शराब को जीआरपी को सौंपा जाएगा।
कोट-- -- -
लावारिस झोले से 119 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। बरामद शराब जीआरपी को सौंपकर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी। - गिरजेश विश्वकर्मा, आरपीएफ इंस्पेक्टर

कोट