फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   118 bhants worshipped in thai temple

थाई मंदिर में 118 भंतों ने पूजा की

Mon, 06 Jun 2016 12:05 AM IST
कुशीनगर/ ब्यूरो
कुशीनगर/ ब्यूरो Updated Mon, 06 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
118 bhants worshipped in thai temple
थाई मंदिर में राजा की लंबी उम्र के लिए कैंडिल जलाई। - फोटो : अमर उजाला
थाईलैंड के राजा भूमिदेव अतुल्य देव के राजगद्दी पर बैठे 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर थाई भंतों की तरफ से देश में भ्रमण कर भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना के साथ राजा के दीर्घायु होने की कामना की जा रही है। इसी के मद्देनजर थाईलैंड के 118 पुलिस कर्मियों का एक दल एक जून को बोधगया बिहार पहुंचकर पहले बौद्ध रीति से भंते बने। उसके बाद वहां से राजगीर, नालंदा, वैशाली होते हुए शनिवार की शाम कुशीनगर थाई मंदिर में पहुंचे। वहां देर रात राजा के दीर्घायु होने की कामना के लिए कैंडिल भी जलाया गया। रविवार को भी महात्मा बुद्ध की पूजा की।
विज्ञापन



रविवार की सुबह 118 सदस्यीय यह दल मंदिर परिसर में सुबह करीब आठ बजे बैठकर महात्मा बुद्ध की वंदना से पूजा की शुरुआत की। पूजा का यह दौर करीब तीन घंटे तक चला। इस दौरान थाई राष्ट्रगीत भी पेश किया गया। थाई मंदिर की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक यह दल दोपहर बाद कुशीनगर से लुंबिनी के लिए रवाना हो गया। दल लुंबिनी से श्रावस्ती, बनारस होकर 10 जून को फिर से बोधगया पहुंच जाएगा, जहां से थाईलैंड के लिए भंतों का दल रवाना हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed