{"_id":"5cd31b92bdec220769793804","slug":"11557339026-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं मथुरा की गोपी हूं: हेमा मालिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं मथुरा की गोपी हूं: हेमा मालिनी
Thu, 09 May 2019 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा(कुशीनगर)। चुनावी जनसभा को संबोधित करने आईं हेमा मालिनी ने राधे-राधे बोलकर भीड़ का अभिवादन किया। कहा कि मैं मथुरा की गोपी हूं। जब भी कुशीनगर में प्रचार के लिए आई हूं तो आपने जीत दिलाई है। इस बार भी आपका समर्थन चाहिए। हाथ उठाकर बताइए। इस पर लोगों ने दोनों हाथ उठाकर नारा लगाते हुए समर्थन का जयघोष किया।
हेमा मालिनी को देखने के लिए बुजुर्गों के साथ नौजवानों में भी ललक दिखाई दी। चिलचिलाती धूप में भी लोग खड़े होकर उनका इंतजार करते रहे। जब धूप का चश्मा लगाकर हरी साड़ी पहने हाथ हिलाते मंच पर पहुंचीं तो लोग उन्हें देखने को आतुर हो उठे।
उन्होंने लोगों से पूछा कि राधे राधे क्यों कह रही हूं पता है? तो भीड़ से आवाज आई मथुरा की सांसद हो, इस पर हेमा ने कहा कि हां मै मथुरा की गोपी हूं। उन्होंने लोगों से भाजपा के कमल निशान पर वोट देने का समर्थन मांगा तो भीड़ ने दोनो हाथ उठाकर जोरदार नारे के साथ अपने समर्थन का विश्वास दिलाया। बड़ी संख्या में आई महिलाओं से भी उज्ज्वला योजना, गैस कनेक्शन, शौचालय, सुरक्षा, शिक्षा आदि की बात कहकर उनसे समर्थन मांगा, जिस पर आधी आबादी ने भी समर्थन में हाथ उठा दिया। उन्हें देखने के लिए आसपास घर की छतों और ऊंचे स्थानों पर लोग खड़े रहे।