फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ग्रामीणो ने प्रशासन ने किया मांग

ग्रामीणो ने प्रशासन ने किया मांग

Wed, 13 Mar 2019 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणो ने प्रशासन ने किया मांग
एपी बांध की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गांवों को गंडक नदी के कटान से बचाने की लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीरोड। गंडक नदी के कटान से एपी बांध और गांवों को बचाने के लिए बुधवार को अहिरौलीदान और बाघाचौर गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जर्जर हो चुके तटबंध की समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो बारिश के मौसम में गंडक फिर तबाही मचाएगी।

बाढ़ बचाव परियोजनाओं के प्रति शासन-प्रशासन की उदासीनता से एपी बांध के किनारे बसे गांवों के लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। एपी तटबंध की सुरक्षा के लिए प्रस्तावित परियोजनाएं पाइप लाइन में पड़ हैं। गांव के लोगों का कहना है कि पिछले साल अहिरौलीदान व बाघाचौर के कचहरी टोला, नोनिया पट्टी, खैरखुटा, मदुरही, दलित बस्ती आदि गांवों में गंडक ने भारी तबाही मचाई थी और करीब डेढ़ सौ से अधिक घरों को अपनी आगोश में ले लिया था। यही हाल इस साल भी है। अभी तक इसके लिए कोई परियोजना स्वीकृत नहीं की गई है। बुधवार को गंडक नदी के किनारे काफी तादाद में जुटे गांववालों ने नारेबाजी की। चेतावनी दी कि समय रहते बांध बचाव कार्य शुरू नहीं हुआ है, तो वे चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। इस दौरान जेके सिंह, अरविंद सिंह पटेल, हीरालाल यादव, कृष्णा निषाद, योगेंद्र सिंह, रामेश्वर सिंह, विजय कुमार, अरविंद पटेल, पप्पू सिंह, मनोज यादव, कुंवर सिंह, विनोद शर्मा, रंजीत सिंह, सुजीत यादव, सुबाष सिंह, दशरथ बैठा, राजनाथ सिंह, राहुल शर्मा, संतोष गुप्ता, लालबाबू सिंह, इंद्रदेव यादव, ओशियर गुप्ता, रामानंद राम, जीतन सिंह, भोला गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed