फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   New marriage affair with block for toilet

शौचालय के लिए ब्लॉक का चक्कर लगा रही नव विवाहिता

Sun, 15 Jul 2018 12:24 AM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sun, 15 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
New marriage affair with block for toilet
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
ढाढ़ा। देश भर में स्वच्छता को लेकर एक अभियान चलाते हुए सरकार हर घर में शौचालय दे रही है और देश को ओडीएफ घोषित करने में लगी हुई है। इसके बावजूद एक ऐसा भी गांव है, जहां एक दुल्हन शौचालय बनवाने को लेकर ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर लगा रही है। सुकरौली के मोहनपुर गांव के रहने वाले पुरुषोत्तम की पांच माह पहले लक्ष्मी के साथ शादी हुई है। लक्ष्मी अपने ससुराल में शौचालय न होने के कारण काफी परेशान है। ग्राम पंचायत से लेकर ब्लॉक मुख्यालय तक लक्ष्मी अपने पति पुरुषोत्तम के साथ चक्कर लगा रही है। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से शौचालय बनवाने में धन आड़े आ रहा है। इस मामले में गांव की सचिव उर्मिला द्विवेदी का कहना है कि मोहनपुर गांव में अभी कई लोगों का शौचालय नहीं बना है। खाते में रकम नहीं होने से लोगों को चेक नहीं दिया जा रहा है। एडीओ पंचायत अरुण कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में हैं। गांव ओडीएफ घोषित होने से शौचालय की रकम मिलने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed