फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   हजारों किसानों की दिक्कत होगी दूर

हजारों किसानों की दिक्कत होगी दूर

Sat, 30 Dec 2017 05:41 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
हजारों किसानों की दिक्कत होगी दूर
कुशीनगर। जिले के हजारों किसानों के लिए मुसीबत बन चुके मवन नाले के जीर्णोद्घार के लिए शासन ने नौ करोड़ 44 लाख 29 हजार की कार्ययोजना को मंजूरी दे दी है। प्रथम किश्त के रूप में एक करोड़ 50 लाख रुपये भी सिंचाई विभाग को मिल गए हैं। नाले में पानी कम होते ही कार्य शुरू हो जाएगा। शनिवार को सिंचाई विभाग के अभियंताओं के साथ क्षेत्रीय विधायक ने कार्य शुरू कराने के लिए मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

महाराजगंज जनपद से निकलने वाले 62 किलोमीटर लंबे मवन नाले का करीब 47 किलोमीटर हिस्सा कुशीनगर जिले में है। यह नाला कप्तानगंज तहसील के इंदरपुर गांव में प्रवेश करके हाटा तहसील क्षेत्र में छोटी गंडक में मिलता है। बरसात के दिन में नाले के पानी की वजह से हजारों किसानों की फसल बर्बाद होती है। रामकोला के विधायक रामानंद बौद्ध ने बीते बरसात में डीएम आंद्रा वामसी को प्रभावित किसानों की बीच लाकर पीड़ा बताई थी। इसके बाद नाले की खुदाई व किनारों को मजबूत बनाने के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को प्रस्तावित की गई थी। शनिवार को विधायक रामानंद बौद्ध, एसडीएम कप्तानगंज त्रिभुवन और सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सुनील कुमार शाही नाले का निरीक्षण करने पहुंचे। सहायक अभियंता सुनील कुमार शाही ने बताया कि मवन नाले की कुल लंबाई 62 किलोमीटर है। इसमें से 47 किलोमीटर हिस्सा कुशीनगर और 15 किलोमीटर महाराजगंज में है। नाले की सफाई और खुदाई के लिए नौ करोड़ 44 लाख 29 हजार की कार्ययोजना बनाई गई है। कार्ययोजना स्वीकृत होने के बाद शासन स्तर से प्रथम किश्त के रूप में एक करोड़ 50 लाख जारी किए गए हैं। जो विभाग के खाते में आ गए हैं। नाले में अभी पानी अधिक है। पानी कम होते ही खुदाई का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान जेई सतीश चंद्र, जिलेदार कन्हैया लाल यादव, राजेश पटेल, राधेश्याम सिंह, फुलबदन कुशवाहा, धीरज सिंह, टुनटुन दुबे, भरत गुप्ता, महिमा पांडेय, सीताराम, सुभाष साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed