फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   गाइड बांध में दरार से लोग चिंतित

गाइड बांध में दरार से लोग चिंतित

Mon, 23 Oct 2017 05:37 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Mon, 23 Oct 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
गाइड बांध में दरार से लोग चिंतित
अहिराैली नादान में डैम में अाइ दरार। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। गंडक नदी में पानी की मात्रा काफी कम हो जाने के बाद भी अहिरौलीदान से विशुनपुरा तक बने 8.2 किलोमीटर लंबे गाइड बांध पर खतरा मंडराने लगा है। बिहार सरकार की तरफ से 62 गांवों की सुरक्षा के लिए बनवाए गए इस बांध में दरार पड़ गई है। कई जगह दिख रही दरारों की वजह से लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन


बीते मार्च महीने मे बिहार सरकार की तरफ से लगभग 62 गांवों को गंडक नदी के कटान से बचाने के लिए कुशीनगर जिले के अंतिम छोर अहिरौलीदान से विशुनपुरा (बिहार) तक 8.2 किमी लम्बे गाइड बांध का निर्माण 62.8 करोड की लागत से कराया गया। इस बॉध के निर्माण के लिए 298 किसानों की भूमि सरकारी दर पर अधिग्रहित की गई थी। इस साल गंडक नदी का सर्वाधिक दबाव इस गाइड बांध पर ही था।
विज्ञापन


इसके कारण यूपी और बिहार के सिंचाई विभाग के अभियंताओं को बांध बचाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी थी। अब नदी का जलस्तर बहुत कम होने पर बाढ़ का खतरा तो खत्म हो गया है लेकिन बंधे पर पड़ी दरारें चिंता बढ़ा रही हैं। लोगों का कहना है कि बांध में पड़ी इन दरारों की वजह से आवागमन कठिन हो गया है। दिक्कत यह है कि जलस्तर बढ़ा तो यह दरारें बंधे की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं। जेके सिंह, संतोष पाठक, सुजीत यादव, अरविंद सिंह पटेल, अवधकिशोर, सिंहासन, महातम आदि ने बिहार के सिंचाई विभाग के अभियंताओं से इस बंधे की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में गोपालगंज के सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता एनके सिंह का कहना है कि क्षतिग्रस्त गाइड बांध की मरम्मत के लिए शासन प्रस्ताव भेजा गया है। धन आवंटित होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed