फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Siwan-Gorakhpur Passenger train cancelled until the 4th.

Kushinagar News: सिवान-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन चार तक निरस्त

Mon, 31 Aug 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Siwan-Gorakhpur Passenger train cancelled until the 4th.
तमकुहीरोड। गोरखपुर कैंट से उन्नौला के बीच चल रहे दोहरीकरण पैच और कमीशनिंग काम को लेकर कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर हर रोज सुबह गोरखपुर कैंट से सिवान और शाम को सिवान से गोरखपुर कैंट तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन सोमवार से चार सितंबर तक निरस्त रहेगी। इसके चलते यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। उन्हें ट्रेन निरस्त होने से गोरखपुर तक की यात्रा के लिए ज्यादा वक्त व खर्च दोनों बढ़ेगा। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से ट्रेनों के सुगमता और आधारभूत संरचना में सुदृढ़ीकरण को लेकर सोमवार से गोरखपुर- पनियहवा रेल खंड के गोरखपुर- उन्नौला के बीच 7.64 किमी दोहरीकरण पैच व कमीशनिंग कार्य हो रहा है। इसके चलते भटनी- अयोध्या धाम, नरकटिया गंज- गोरखपुर कैंट सहित 17 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। वहीं कई ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन भी किया गया है। इसका प्रभाव कप्तानगंज - थावे रेलमार्ग पर पड़ेगा। कस्बे के अशोक कुमार वर्मा, अनुज सोनी, प्रभात मिश्र, मनीष रौनियार ने कहा कि पांच दिनों तक पैसेंजर ट्रेन के निरस्त होने से परेशानी बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed