{"_id":"6967f7aebf1fb6a7770e1272","slug":"115-bottles-of-counterfeit-harpic-were-seized-in-hata-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-152808-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाटा में नकली हार्पिक की 115 बोतलें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाटा में नकली हार्पिक की 115 बोतलें बरामद
Thu, 15 Jan 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
नकली हार्पिक। स्रोत-सोशल मीडिया
हाटा। हाटा नगर पालिका क्षेत्र में नकली हार्पिक के अवैध कारोबार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आईपी सोलूशन प्राइवेट लिमिटेड सोहना रोड गुरुग्राम की टीम के मैनेजर एवं सदस्यों की सूचना के आधार पर थाना हाटा पुलिस टीम ने बुधवार को छापेमारी कर कंपनी का नकली हार्पिक बरामद किया।
पुलिस के अनुसार बुधवार की शाम करीब छह बजे कंपनी के लोगों ने सूचना दी कि उनकी कंपनी का नकली उत्पाद हाटा नगर के एक व्यक्ति के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची।
कंपनी के टीम की निशानदेही पर वार्ड नंबर 21 गांधी नगर के गणेश मद्धेशिया के पास से हार्पिक की 200 एमएल की 115 नकली बोतलें बरामद कीं। जिनकी कुल मात्रा 23 लीटर बताई जा रही है।
विज्ञापन
थाना हाटा पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गणेश मद्धेशिया को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।