{"_id":"6ac2a611f81ddcfb660fef7b","slug":"113-durga-idols-to-be-installed-in-ramkola-24-immersion-sites-identified-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-169455-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रामकोला में 113 दुर्गा मूर्तियां स्थापित होंगी, 24 विसर्जन स्थल चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रामकोला में 113 दुर्गा मूर्तियां स्थापित होंगी, 24 विसर्जन स्थल चिह्नित
विज्ञापन
रामकोला थाने में रविवार को दुर्गा पूजा समितियों के संचालकों और सदस्यों की बैठक में की गई चर्चा
रामकोला। रामकोला थाने में रविवार को दुर्गा पूजा समितियों के संचालकों और सदस्यों की बैठक हुई। यह बैठक दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई थी। सीओ खड्डा अजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी समितियों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने की अपील की।
सीओ ने बताया कि रामकोला थाना क्षेत्र में इस बार 113 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। साथ ही 24 विसर्जन स्थलों को चिह्नित किया गया है। उन्होंने समिति संचालकों से अपनी-अपनी कमेटी की निगरानी रखने को कहा। पूजा के दौरान किसी भी सदस्य को नशे का सेवन न करने देने की हिदायत दी गई। पूजा-पाठ करने वाले लोगों को भी नशे से पूरी तरह दूर रहने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। सीओ ने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति शरारत या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ऐसे मामलों की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा।
थाना अध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने जानकारी दी कि दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन 21 से 23 अक्तूबर तक होगा। क्षेत्र में कुल 24 विसर्जन स्थलों को चिह्नित किया गया है। नदी और तालाबों पर होने वाले विसर्जन के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। थाना अध्यक्ष ने समिति सदस्यों से विसर्जन के दौरान सावधानी बरतने, नशे से दूर रहने और बाहरी युवकों पर नजर रखने की अपील की। उन्होंने किसी भी तरह के विवाद से बचने और समस्या होने पर स्वयं कार्रवाई करने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा। बैठक में दुर्गा पूजा समितियों के संचालक और सदस्य मौजूद थे।