{"_id":"5cc740afbdec22074d53a889","slug":"111556562095-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी आबादी की भागीदारी से बढ़ेगा मतदान प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी आबादी की भागीदारी से बढ़ेगा मतदान प्रतिशत
Tue, 30 Apr 2019 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
kushinagar
kushinagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र की पाठशाला में लाेगाें काे मतदान करने की शपथ दिलाई गई
- फोटो : लोकतंत्र की पाठशाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत सोमवार को नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 24 सुभाषनगर में संचालित महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सभागार में लोकतंत्र की पाठशाला आयोजित हुुई। इसमें विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करें।
मुख्य अतिथि सीओ रामदास प्रसाद ने कहा कि आधी आबादी की भागीदारी से ही मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा। जिले में लोकसभा चुनाव के लिए 19 मई को मतदान होना है। मतदाताओं को इस दिन पहले मतदान फिर जलपान का संकल्प लेना होगा। विशिष्ट अतिथि समाज सेविका और शिक्षक नीलम मिश्रा ने लोकतंत्र के महापर्व को हमें त्योहार की तरह उत्साह से मनाना चाहिए। प्रधानाचार्य चंद्रिका शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में मत का बड़ा महत्व है। सभी को निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए। संचालन कॉलेज के शिक्षक जनार्दन जायसवाल ने किया। प्रधानाचार्य चंद्रिका शर्मा ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में कॉलेज के महेंद्र पांडेय, जगदीश, योगेंद्र मणि, सुनील राव, नरसिंह मौजूद रहे।
अवश्य करें मतदान
- छात्रा निधि सिंह ने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता है। 18 साल की उम्र पूरी कर चुके हर नागरिक को मतदान अवश्य करना चाहिए। महिलाओं को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
विज्ञापन
आधी आबादी की भूमिका अहम
- छात्रा साक्षी तिवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आधी आबादी की भूमिका अहम होगी। वोटरों को सोच-समझकर मतदान करना चाहिए। किसी तरह के प्रलोभन में नहीं आना चाहिए।
मतदान के लिए प्रेरित करें
- छात्रा भावना शाही ने कहा कि मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता है। लोगों को खुद मतदान करने के साथ ही घर और आसपास के लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
शत-प्रतिशत मतदान जरूरी
- छात्रा आंचल राय ने कहा कि विकास के लिए शत-प्रतिशत मतदान जरूरी है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने अभिभावकों व रिश्तेदारों को मतदान के लिए प्रेरित करें।