फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   शौचालय निर्माण के लिए ब्लॉक पर किया हंगामा

शौचालय निर्माण के लिए ब्लॉक पर किया हंगामा

Wed, 05 Sep 2018 11:58 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण के लिए ब्लॉक पर किया हंगामा
शौचालय निर्माण के लिए ब्लॉक पर किया हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जटहां बाजार। ब्लॉक मुख्यालय के गांव खेसिया के लोगों ने बुधवार को शौचालय बनवाने, जाम पड़ी नालियों की सफाई कराने, बस्ती में जलनिकासी की व्यवस्था सहित तीन सूत्री मांगें पूरी कराने के लिए पडरौना-बलकुड़िया मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद आवागमन सुचारु हो सका। मौके पर पहुंचे बीडीओ को गांव वालों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। ग्रामीणों की मांग पर बीडीओ गांव में पहुंचे और निरीक्षण कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।
खेसिया गांव के महिला और पुरुष बुधवार को सुबह करीब 10 बजे विकास खंड कार्यालय पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद बीडीओ को कार्यालय में न देख बाहर गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। डेढ़ घंटे बाद भी बीडीओ के न पहुंचने पर नाराज लोगों ने ब्लॉक मुख्यालय के मेन गेट के सामने पडरौना-बलकुड़िया मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसी बीच सूचना पाकर मंसाछापर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के समझाने पर गांव के लोग वहां से उठकर फिर ब्लॉक कार्यालय पर आकर बैठ गए। गांववालों ने शौचालय बनवाने, गांव में जाम पड़ी नालियों की सफाई कराने, बस्ती के बीच एकत्र पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। इन लोगों का कहना था कि जल जमाव के कारण गांव में संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। गांव के 12 से अधिक बच्चों समेत महिला, पुरुष एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं। उधर, बीडीओ जब ब्लॉक पर पहुंचे तो लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। बीडीओ के समझाने पर लोग शांत हुए। ज्ञापन लेने के बाद बीडीओ खेसिया गांव पहुंचे। वहां साफ-सफाई, जलभराव आदि का जायजा लिया। बीडीओ ने कहा कि दो अक्टूबर के बाद व्यक्तिगत रुचि लेकर शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। तत्काल कार्ययोजना बनवाकर नाली की सफाई कराई जाएगी। अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान बीडीसी सदस्य नासिर हुसैन, हासिम अली, गुड्डू प्रसाद, कुंवर प्रसाद, गौतम, जितेंद्र चौहान, मीरा देवी, सुमन देवी, रुकमीना, कुंती, तारा देवी, प्यारी देवी, सुभावती, चंपा, सत्यप्रकाश पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed