फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   गांववाले भयभीत, कच्चे-पक्के घरों को तोड़कर मलबे ले जा रहे सुरक्षित जगह

गांववाले भयभीत, कच्चे-पक्के घरों को तोड़कर मलबे ले जा रहे सुरक्षित जगह

Sun, 05 Aug 2018 11:40 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
गांववाले भयभीत, कच्चे-पक्के घरों को तोड़कर मलबे ले जा रहे सुरक्षित जगह
अहिरौलीदान में पांचवे दिन भी कटान करती रही बड़ी गंडक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीरोड। अहिरौलीदान में लगातार पांचवें दिन रविवार को भी गंडक नदी ने कटान जारी रखा। यह देख गांववाले अपने कच्चे-पक्के घरों को तोड़कर मलबे सहित पलायन करते रहे।

बड़ी गंडक नदी पिछले पांच दिनों से अहिरौलीदान में कटान कर रही है। इसके साथ ही यह बाघाचौर, नोनियापट्टी, मदुरही, खैरखुटा, कचहरी टोला, डीहटोला और एपी बांध के लिए भी खतरा बन गई है। इन गांवों में तेज कटान होने से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है और लोग रात में सो भी नहीं पाए। नदी की कटान से अपने घर गंवा चुके बिंदा, भोला, श्रीकिशुन, राघव, सुकई, मोहन लाल, नंदकिशोर, लालबाबू, पवहारी, गया, हरिकृष्ण, अमेरिका आदि का कहना है कि उन्हें अपने घरों को तोड़कर सभी सामान सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की चिंता है। क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू और पूर्व विधायक पंडित नंदकिशोर मिश्र का आरोप है कि बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति सरकार और सिंचाई विभाग का रवैया काफी उदासीन रहा है। बाढ़ खंड के एक्सईएन भरतराम का कहना है कि बोल्डर का इस्तेमाल कर कटान रोकने का कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed