फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   अधिकारियों की गैरमौजूदगी ने फरियादियों को किया निराश

अधिकारियों की गैरमौजूदगी ने फरियादियों को किया निराश

Tue, 03 Oct 2017 11:15 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
अधिकारियों की गैरमौजूदगी ने फरियादियों को किया निराश
पडरौना (कुशीनगर)। सदर तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में अधिकारियों की गैरमौजूदगी ने फरियादियों को निराश किया। तहसील सभागार में अधिकारियों की जगह सिर्फ तहसीलदार ही मौजूद थे। अन्य अधिकारियों की कुर्सियां खाली देख फरियादी मायूस होकर घर लौट गए। इसकी वजह से 74 मामलों में केवल छह मामलों का मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

पडरौना तहसील दिवस में आए फरियादियों को उस वक्त मायूस होकर घर लौटना पड़ा, जब सभागार में लगी अधिकारियों की कुर्सियां खाली दिखी। तहसील स्तर के कई अधिकारियों व कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर फरियादियों ने नाराजगी जताई। पिपरा बाजार के इस्लाम, नंदलाल, हरेंद्र, राधेश्याम, सुदामा आदि ने बताया कि इसके पहले भी तहसील दिवस में समस्याओं को लेकर आए। लेकिन मामलों का निपटारा नहीं हो सका था। इस बार उम्मीद थी कि समस्या सुलझ जाएगी, लेकिन अधिकारियों की गैरमौजूदगी ने समस्या और बढ़ा दी। फिर से अगले समाधान दिवस का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

हाटा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम विपिन कुमार की मौजूदगी में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक 90 लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा। इनमें राजस्व विभाग के 24, पुलिस के 21, विकास के 29, शिक्षा के दो और अन्य विभागों से जुड़े 13 मामले थे। इनमें से चार मामलों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। इस दौरान तहसीलदार संजय राय सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार डीएम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 137 मामले आए। इनमें राजस्व के 42, पुलिस के 33, विकास के 11, स्वास्थ्य दो, शिक्षा दो, समाज कल्याण छह व अन्य के 41 मामले शामिल थे। इनमें राजस्व के चार , पुलिस दो व अन्य के दो मामलों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम त्रिभुवन की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 128 मामले आए। इसमें राजस्व के 42, पुलिस के 15, विकास के 14 व अन्य 57 मामले थे। इनमें राजस्व के 15 मामलों का निस्ताण मौके पर किया गया। इस दौरान तहसीलदार अशोक कुमार, बीडीओ गंगाराम, नायब तहसीलदार सुनील कुमार, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, सोनू सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed