{"_id":"59b3d2864f1c1be77f8b555b","slug":"111504957062-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की सुविधा मिलने से लोग खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की सुविधा मिलने से लोग खुश
Updated Sat, 09 Sep 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। अहिरौलीदान से गोरखपुर तक के लिए शनिवार को परिवहन निगम की बस का संचालन शुरू कर दिया गया। इसे भाजपा नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस रोज सुबह छह बजे अहिरौलीदान से गोरखपुर के लिए चलेगी। इसकी वापसी प्रतिदिन शाम पांच बजे गोरखपुर से अहिरौलीदान के लिए होगी।
उत्तर प्रदेश के अंतिम छोर पर स्थित जनपद का अहिरौलीदान गांव कुछ वर्ष पहले तक परिवहन निगम की बस सेवा से जुड़ा रहा, लेकिन बाद में उसे शासन स्तर से बंद कर दिया गया था। इसके चलते अहिरौलीदान, सिसवानाहर, बेदूपार, दनियाड़ी, तरयासुजान सहित अनेक गांवों के लोगों को यात्रा करने में दिक्कतें हो रही थीं। इन गांवों के लोगों को आने - जाने के लिए 20-25 किलोमीटर दूरी तय करके तमकुहीरोड अथवा तमकुहीराज आकर बस पकड़नी पड़ रही थी। इससे महिला यात्रियों को अधिक परेशानी होती थी। क्षेत्र के लोगों की मांग और भाजपा नेताओं की पहल पर परिवहन निगम की बस सेवा शनिवार को एक बार फिर शुरू कर दी गई।
बस चालक सत्येंद्र मिश्र और परिचालक गुलाब गौंड़ को माला पहनाने के बाद बस हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। इस दौरान भाजपा नेता जेके सिंह, सुजीत यादव, अरविंद सिंह पटेल, वशिष्ठ सिंह, हीरालाल यादव, सूर्यदेव सिंह, ब्रह्मदेव, हरिकृष्ण, जीतन, नरेंद्र, बिंदेश्वरी सहित कई लोग मौजूद थे। परिवहन निगम के एआरएम पडरौना सुहेल अहमद ने बताया कि यह बस नियमित सुबह छह बजे अहिरौलीदान और शाम पांच बजे गोरखपुर से चलेगी।