फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   इलाज में लापरवाही के चलते मौत का आरोप

इलाज में लापरवाही के चलते मौत का आरोप

Wed, 09 Aug 2017 07:59 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
इलाज में लापरवाही के चलते मौत का आरोप
कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरी श्रीराम चौराहे पर बुधवार को एक अप्रशिक्षित डॉक्टर के यहां बुखार का इलाज कराने आए 28 वर्षीय युवक की कुछ देर बाद मौत हो गई। घटना के बाद हंगामा बढ़ते देख आरोपी चिकित्सक एक घर में घुस गया। पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

दुदही, गौरीश्रीराम और बरवापट्टी प्रतिनिधियों के अनुसार विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बतरौली धुरखड़वा निवासी 28 वर्षीय राजेंद्र गुप्ता को मंगलवार को बुखार हो गया। राजेंद्र बाइक से गौरीश्रीराम रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक बंगाली चिकित्सक के पास इलाज के लिए गए। वहां से दवा लेकर घर आए। दवा खाने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई। बुधवार को हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिवारीजन उन्हें लेकर फिर उसी चिकित्सक के पास गए। कहा जा रहा है कि चिकित्सक ने अपनी दुकान पर इलाज शुरू किया लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई और दोपहर बाद वहीं मौत हो गई। घरवालों के अनुसार राजेंद्र की मौत के बाद चिकित्सक तथा पास ही स्थित मेडिकल स्टोर वाले ने राजेंद्र की पत्नी से दवा की पर्ची छीन ली और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। महिला ने इसकी सूचना घरवालों को दी तमाम लोग वहां पहुंच गए। मामला बिगड़ते देख डॉक्टर एक घर में भागकर छिप गया। विवाद की सूचना पर तमकुहीराज के एसडीएम गुलाब चंद्र और विशुनपुरा के एसओ अरुण कुमार फोर्स लेकर पहुंचे। शाम को पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि डॉक्टर के पास कोई डिग्री नहीं है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed