फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   11 Vehicles Seized, 71 Fined

Kushinagar News: 11 वाहन सीज, 71 का किया चालान

Thu, 21 May 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 21 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
11 Vehicles Seized, 71 Fined
पडरौना। परिवहन विभाग की तरफ से जिले में अभियान चलाकर परिवहन नियमों की अनदेखी कर चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें दो स्कूल वाहन समेत 11 वाहनों को सीज कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। बिना सीट बेल्ट और हेलमेट के मामले में 71 वाहनों का ई-चालान कर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने बताया कि जांच के दौरान बिना परमिट के संचालित दो स्कूल वाहनों को सीज कर पटहेरवा पुलिस को सुपुर्द किया गया है। ओवरलोड गिट्टी लेकर जा रहे दो ट्रक और परमिट की शर्त का उल्लंघन करने, क्षमता से अधिक सवारी भरने, छत पर सामान लदे होने, परमिट व फिटनेस फेल होने और टैक्स बकाए में शेष सात वाहनों को सीज कर कसया थाने में सुपुर्द किया गया है। ओवरस्पीड, वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करने, बिना सीट बेल्ट के कार व बिना हेलमेट के बाइक चलाने और नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क करने के आरोप में 71 वाहनों का ई-चालान कर 4.05 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। उसमें 2.76 लाख रुपये जुर्माने की राशि वसूली गई है। एआरटीओ ने बताया कि इस तरह का अभियान आगे भी संचालित होगा। परिवहन नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed