फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   11 scorched due to high tension line wire condition of four critical in Kushinagar

कुशीनगर: हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से 11 झुलसे, चार की हालत गंभीर

Thu, 13 Jul 2023 02:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 Jul 2023 02:41 PM IST
सार

बांसगांव के घूरपट्टी टोला में अवधेश मिश्रा के दरवाजे पर अचानक 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन एवं एलटी तार एक साथ टूट कर गिर गया। उस समय बिजली आपूर्ति हो रही थी। इसके चलते आसपास करंट फैल गया। उसकी चपेट में आने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
11 scorched due to high tension line wire condition of four critical in Kushinagar
करंट की चपेट में आने से अस्तपाल में भर्ती महिला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव घूरपट्टी में बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन और एलटी तार दोनों एक साथ टूटकर गिर गए। इससे गांव में करंट फैल गया। उसकी चपेट में 11 लोग आ गए। उनमें चार की हालत गंभीर है। चारों को दुदही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां दो ही हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया, जबकि दो का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

 
मिली जानकारी के मुताबिक, बांसगांव के घूरपट्टी टोला में अवधेश मिश्रा के दरवाजे पर अचानक 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन एवं एलटी तार एक साथ टूट कर गिर गया। उस समय बिजली आपूर्ति हो रही थी। इसके चलते आसपास करंट फैल गया। उसकी चपेट में आने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


करंट की चपेट में आने से सुनैना (32), चांदनी (18), कुसुम (30), श्वेता (16), अनु (14), सोनाली (5), अविनाश (17), गुड्डी देवी (40), रमिता देवी (38), अनूप और देव आदि लोग चपेट में आ गए। लोगों ने बिजली निगम को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: आसमान से बरपा कहर: डिलीवरी पाइप समेटते समय किसान के ऊपर गिरी बिजली, मौत


इसके बाद चार लोग सुनैना, चांदनी, कुसुम और श्वेता को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया। कुसुम और श्वेता को इलाज कर घर भेज दिया गया, जबकि सुनैना एवं चांदनी का इलाज चल रही है।

बता दें कि इस गांव से होकर गुजरी लाइन जर्जर होकर अक्सर टूटकर गिरती रहती है। लोग कई बार तार बदलने की मांग कर चुके हैं, लेकिन बिजली निगम के लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं। लोगों ने चेताया है कि यदि तार बदलने नहीं गए तो आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed