फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   108 new corona cases found in kushinagar

कुशीनगर में कोरोना के 108 नए मरीज मिले, 136 हुए स्वस्थ

Tue, 01 Sep 2020 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
108 new corona cases found in kushinagar
कुशीनगर में कोरोना के 108 नए मरीज मिले, 136 हुए स्वस्थ
विज्ञापन

पडरौना। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 108 नए पॉजिटिव मरीज मिले जिसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3213 हो गई है। राहत की बात यह है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी उसी अनुपात में बढ़ रही है। मंगलवार को 136 लोग स्वस्थ हुए। स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या भी बढ़कर 2483 हो गई है। इसके अलावा अब तक 50369 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। डीएम ने जांच में और तेजी लाने का निर्देश दिया है। मंगलवार को एक्टिव मरीजों की संख्या 705 रही।

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 1529 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 1421 निगेटिव और 108 पॉजिटिव केस हैं। इनमें दुदही क्षेत्र से एक, कसया से आठ, नेबुआ नौरंगिया से एक, पडरौना से आठ, सुकरौली से छह, हाटा से आठ, खड्डा से सात, मोतीचक से दस, तमकुही से 12, कुबेरस्थान से छह, रामकोला से पांच, सेवरही से तीन, फाजिलनगर से आठ, कप्तानगंज से 13 और अन्य क्षेत्रों से 13 लोग शामिल हैं। इन्हें बीमारी के लक्षण के आधार पर होम आइसोलेशन, लेवल-1 लक्ष्मीपुर अथवा लेवल-2 जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जांच के बाद 136 मरीज स्वस्थ मिले। इस तरह अब तक इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2483 हो गई है। अब तक 25 मरीजों की इस बीमारी से जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed