{"_id":"602fff668ebc3ee905464f72","slug":"1079-health-workers-of-the-district-got-second-dose-of-kovid-vaccine-kushinagar-news-gkp3854124124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद के 1079 स्वास्थ्य कर्मियों को लगी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद के 1079 स्वास्थ्य कर्मियों को लगी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शुक्रवार को जिले के 12 केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हुआ। इन केंद्रों पर बने 22 बूथों पर 1200 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज दी जानी थी, लेकिन 1079 स्वास्थ्यकर्मी ही टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचे। इस तरह शुक्रवार को लक्ष्य का 89.92 प्रतिशत टीकाकरण संपन्न हो गया।
प्रथम चरण के टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को 12 केंद्रों पर 22 बूथ बनाए गए थे। यह बूथ जिला अस्पताल स्थित एमएमसीएच विंग, पडरौना शहर के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और राजकीय महिला अस्पताल स्थित प्रसवोत्तर केंद्र सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा, नेबुआ नौरंगिया, हाटा, फाजिलनगर, कप्तानगंज, रामकोला, दुदही, कसया, कुबेरस्थान, तमकुही, सुकरौली, तरयासुजान, मोतीचक और विशुनपुरा में बनाए गए थे। निर्धारित समय पर टीकाकरण शुरू हुआ। कुल 1200 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जानी थी, लेकिन शाम तक 1079 लोग ही टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचे, जहां उनका टीकाकरण हुआ।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि 12 केंद्रों पर बने 22 बूथों पर शाम तक 1200 स्वास्थ्यकर्मियों में से 1079 लोगों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। इनमें कुल 116 वॉयल वैक्सीन की खपत हुई। शुक्रवार को लक्ष्य का 89.92 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि कोविड वैक्सीन के टीकाकरण में तेजी आई है। स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स दोनों का निर्धारित तिथियों पर टीकाकरण किया जा रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। उन्होंने सभी लाभार्थियों से निर्धारित तिथि पर पहुंचकर टीकाकरण कराने की अपील की है, ताकि कोरोना महामारी के खतरे को रोका जा सके।