फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   10756 people has vaccinated

कोविड टीकाकरण

Thu, 24 Jun 2021 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
10756 people has vaccinated
10756 लोगों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर )। जनपद में टीकाकरण का क्रम बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। पडरौना सहित जिले भर में बनाए गए 76 केंद्रों पर शाम तक 10756 लोगों ने पहुंचकर कोरोनारोधी टीका लगवाया। इस दिन पडरौना राजपरिवार के लोगों ने भी टीका लगवाया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को महिला स्पेशल बूथों पर 95 महिलाओं ने पहुंचकर टीके की पहली डोज ली। अभिभावक स्पेशल बूथों पर 140 लोगों का पहली बार कोविड टीकाकरण किया गया। एक स्वास्थ्यकर्मी को पहला और चार को दूसरा टीका लगाया गया। इसके अतिरिक्त आठ फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी डोज दी गई। इस दिन 18 साल से अधिक आयु के 4204 लोगों को पहला और 49 को दूसरा टीका लगाया गया, जबकि 45 साल से अधिक आयु वाले 1490 को टीके की पहली एवं 753 को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन

डीआईओ ने बताया कि क्लस्टर एप्रोच के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के 1761 और 45 साल से अधिक उम्र के 1193 लोगों को पहला टीका लगाया गया। इसी क्रम में 45 साल से अधिक उम्र के 58 लोगों ने भी टीका लगवाया। शाम तक 9884 लोगों को पहला व 872 को दूसरा टीका लगाया गया। इस प्रकार बृहस्पतिवार को कुल 10756 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय व राजकीय महिला अस्पताल पडरौना के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी चौहान ने बताया कि यहां के प्रसवोत्तर केंद्र पर राजपरिवार के आदित्य प्रताप नारायण सिंह अपने परिवार के साथ पहुंचे और कोरोनारोधी टीका लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed