{"_id":"6a569c5af05d71608a0ee7ea","slug":"104-youths-secured-jobs-through-interviews-at-the-job-fair-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-163731-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रोजगार मेले में साक्षात्कार से 104 युवाओं काे मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रोजगार मेले में साक्षात्कार से 104 युवाओं काे मिली नौकरी
Wed, 15 Jul 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), पडरौना में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 315 अभ्यर्थियों ने विभिन्न कंपनियों में साक्षात्कार दिया। उनमें से 104 युवाओं का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।
रोजगार मेले का शुभारंभ राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने आईटीआई परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से इन मेलों का लाभ उठाने की अपील की। संवाद