{"_id":"5ca641b7bdec2214074c05bb","slug":"101554399671-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी के पूर्व एक्सईएन और दो एई पर गबन का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी के पूर्व एक्सईएन और दो एई पर गबन का मुकदमा
Thu, 04 Apr 2019 11:28 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। बगैर सड़क बनाए ही 18.5 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान करने के मामले में लोक निर्माण विभाग कसया कुशीनगर के तत्कालीन एक्सईएन और दो पूर्व सहायक अभियंताओं हरिकेश नारायण और अरविंद कुमार आर्य के खिलाफ कसया पुलिस ने बृहस्पतिवार को गबन का केस दर्ज किया। पुलिस ने यह कार्रवाई लोक निर्माण विभाग के वर्तमान एक्सईएन प्रेमपाल सिंह की ओर से दी गई तहरीर पर की।
जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बगैर सड़क निर्माण के पूर्व एक्सईएन प्रेम प्रकाश, पूर्व सहायक अभियंता हरिकेश नारायण और अरविंद कुमार आर्य ने ठेकेदार को साढे 18 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान कर दिया था। यह प्रकरण हाईकोर्ट भी पहुंचा था। इस मामले में पूर्व डीएम की ओर से सीडीओ की अध्यक्षता में समिति गठित कर जांच कराई गई थी। आठ दिसंबर 2017 को जांच समिति की रिपोर्ट में अग्रिम भुगतान का मामला उजागर हुआ था। साथ ही तीनों पूर्व अधिकारी दोषी पाए गए थे।
उच्च न्यायालय के 25 मार्च 2019 को दिए गए आदेश के अनुपालन में भी तत्कालीन एक्सईएन प्रेम प्रकाश एवं सहायक अभियंता हरिकेश नारायण और अरविंद कुमार आर्य के खिलाफ सरकारी धन का दुरुपयोग करने और ठेकेदार को काम न कराने के बावजूद लाभ पहुंचाने का दोषी पाया गया। वर्तमान एक्सईएन प्रेमपाल सिंह की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर कसया पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह के मुताबिक तीनों दोषियों को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई किए जाने संबंधी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।