फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बाईपास मार्ग निर्माण के लिए धरना तीसरे दिन भी जारी

बाईपास मार्ग निर्माण के लिए धरना तीसरे दिन भी जारी

Sat, 27 Oct 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बाईपास मार्ग निर्माण के लिए धरना तीसरे दिन भी जारी
आश्वासन नहीं, निर्माण शुरू होने तक चलेगा धरना
विज्ञापन

भाजपा नेता ने रेल राज्यमंत्री से मुलाकात कर सड़क निर्माण का भरोसा दिया
फोटो के साथ-
जनहित से जुड़े मामलों के प्रति सरकार गंभीर: डॉ. संगम मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। बाईपास सड़क निर्माण के लिए पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग पर धरने के तीसरे दिन शनिवार को पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. संगम मिश्र ने लोगों की बातें सुनीं। उन्होंने रेल राज्यमंत्री से मुलाकात कर सड़क निर्माण का आश्वासन दिया और धरना स्थगित किए जाने की अपील की। लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर ही धरना खत्म करने का निर्णय लिया।

छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बजरंगी यादव पहलवान की अगुवाई में पिछले तीन दिनों से स्थानीय नागरिक धरना दे रहे हैं। तीसरे दिन धरना की जानकारी होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. संगम मिश्र अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुुंचे। जहां धरना दे रहे लोगों ने सड़क की हालत से अवगत कराया और इसके निर्माण के लिए पत्र भी सौंपा। डॉ. मिश्र ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनहित के मामलों को लेकर गंभीर है। अगर यह सड़क रेलवे के अधीन है, तो संबंधित विभाग को एनओसी देकर पीडब्लूडी से इसका निर्माण कराया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से मिलकर सड़क निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने धरना दे रहे लोगों से स्थगित किए जाने की बात कही। लोगों ने सड़क निर्माण शुरू हो जाने पर धरना खत्म किए जाने का निर्णय लिया। धरना स्थल पर पहुंचे व्यापारी नेता मनोज मोदनवाल ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान अखिलेश्वर उपाध्याय, त्रिलोकीनाथ मिश्र, विजय पाठक, गौरव चौबे, संदीप तिवारी, नवलकिशोर त्रिपाठी, शिवम उपाध्याय, जनार्दन कुशवाहा, रामलखन यादव, प्रियांशु यादव, सूरज यादव, अशरफल, गुलाम रब्बानी, हाजी रजा हुसैन, सागर पांडेय, विवेक पांडेय, अंकुश जायसवाल, मनोज यादव, विकास यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed