{"_id":"5bce121cbdec22695a4be12a","slug":"101540231708-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अभिषेक अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अभिषेक अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Oct 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता की विजेता छात्राएं प्रमाणपत्र के साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। क्षेत्र के नरकटिया में बाल डेवलपमेंट सोसायटी की ओर से सातवें वार्षिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अभिषेक पटेल प्रथम, साहिल खां द्वितीय और खुशी गुप्त को तृतीय स्थान मिला।
मुख्य अतिथि बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर के प्रधानाचार्य डॉ. रितेश कुमार चौधरी ने इन्हें पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों को प्रतिभा प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होता है। इससे बुद्धि का भी विकास होता है। पुरस्कार प्राप्त होने से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रवक्ता सूर्य प्रकाश ने कहा कि आज के प्रतियोगिता के दौर में ऐसे आयोजन काफी उपयोगी सिद्ध होंगे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू मिश्र और संचालन प्रिंस जायसवाल ने किया। बीडीसी चंदन मद्धेशिया ने आभार जताया। प्रतियोगिता में 400 छात्राओं समेत कक्षा एक से 12 तक के 1237 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। संदीप गुप्त, अजहर अली व सुनील मद्धेशिया परीक्षक रहे। इस दौरान मनोज जायसवाल, रमेश दूबे, श्याम बिहारी, उपेंद्र, अरुण कुमार दूबे, लप्पू, योगेश सिंह चौधरी आदि मौजूद रहे।