फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सामूहिक विवाह समारोह में हुई दो विवाहित जोड़ों की शादी

सामूहिक विवाह समारोह में हुई दो विवाहित जोड़ों की शादी

Fri, 03 Aug 2018 12:01 AM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 03 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह में हुई दो विवाहित जोड़ों की शादी
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक कार्यालय में बुधवार को हुई सामूहिक विवाह समारोह में दो विवाहित जोड़ों की शादी करा दी गई। दोनों जोड़ों के एक-एक बच्चे भी हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने नायब तहसीलदार को जांच कर सच्चाई का पता लगाने का आदेश दिया। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार एक जोड़े के गांव पहुंचे और उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक में 50 जोड़ों की शादी कराई गई। विवाह के बाद दो जोड़े दुधमुंहे बच्चे के साथ दिखे। यह देख समारोह स्थल पर मौजूद हर कोई अवाक रह गया। जानकारी होने पर डीएम ने नायब तहसीलदार को मामले की जांच कर सच्चाई का पता लगाने को कहा।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार खड्डा राधेश्याम उपाध्याय बृहस्पतिवार को समारोह में विवाह बंधन में बंधे प्रदीप और ममता के देवतहांबाली गांव स्थित घर पहुंचे। यहां उन्होंने उन दोनों के अलावा ममता की मां चंपा और पिता सुदर्शन का लिखित बयान दर्ज किया। उन लोगों ने दोनों की पहले शादी होने की बात स्वीकार की। बताया कि प्रदीप और ममता की शादी पहले मंदिर में हुई थी। सामूहिक विवाह समारोह में शादी कर उन्होंने वैधानिक मान्यता हासिल की है। नेबुआ नौरंगिया सीएचसी के अभिलेखों के अनुसार ममता ने इस साल 5 फरवरी को बच्चे को जन्म दिया था। मातृ वंदना योजना के तहत सीएचसी प्रभारी की ओर से ममता के बैंक खाते में 1400 रुपये भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह में दोबारा निकाह करने वाले शरीफ और रुतबा खातून को भी एक बच्चा है। शरीफ महराजगंज का रहने वाला है। रुतबा का मायका कुशीनगर के मोती छपरा गांव में हैं। बच्चे के जन्म के बाद से वह यहीं रह रही थी। दोबारा निकाह के बाद जोड़ा महराजगंज चला गया। अभिलेखों के अनुसार रुतबा ने भी नेबुआ नौरंगिया सीएचसी में 11 अप्रैल 2018 को बच्चे को जन्म दिया था। बैंक खाता नंबर नहीं देने की वजह से अभी उसे मातृ वंदना योजना के तहत मिलने वाली रकम नहीं मिली है।

 जांच में पाया गया है कि ममता और प्रदीप की पहले ही मंदिर में शादी हो चुकी है। दोनों साथ रह रहे थे। उनका एक बच्चा भी है। सामूहिक विवाह समारोह में शादी कर उन्होंने वैधानिक मान्यता प्राप्त की है।
- अनिल कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed