फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   गंडक नदी का कटान रोकने के लिए शुरू हुआ प्रयास

गंडक नदी का कटान रोकने के लिए शुरू हुआ प्रयास

Tue, 05 Sep 2017 07:03 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
गंडक नदी का कटान रोकने के लिए शुरू हुआ प्रयास

विज्ञापन
तमकुहीरोड (कुशीनगर) । अहिरौलीदान गांव के वजूद को मिटा रही गंडक नदी को रोकने के लिए अंतत: बाढ़ खंड विभाग ने कोशिश शुरू कर दी। तेजी से हो रहे कटान को रोकने के लिए अब बम्बू, कैरेट व मिट्टी से भरे बोरों को कटान स्थल पर गिराया जा रहा है, हालांकि इस कोशिश के बावजूद कचहरी टोला के सामने कटान की गति कम नहीं हुई है। सहमे लोग अपना पक्का व कच्चा घर तोड़कर पलायन कर रहे हैं।
गंडक नदी का डिस्चार्ज डेढ़ लाख क्यूसेक से कम होते ही अहिरौलीदान गांव के सामने कटान तेज हो गया था। एक पखवारे से यहां नदी गांव के वजूद को मिटा रही है। तेज कटान के कारण इस गांव के चित्तू टोला व कंचन टोला के लोग अपना घर उजाड़कर जा चुके हैं। शेष बचे डीह टोला और कचहरी टोला के सामने भी तेजी से कटान हो रहा है। यहां के निवासी दीनानाथ, हरिगोविंद, हरिश्चंद्र, जनकदेव, रामाज्ञा सिंह आदि लोग अपने पक्के मकानों को तोड़कर सामान समेत पलायन कर चुके हैं। इसके अलावा सुशील सिंह, हरिकिशुन, कन्हैया, दीपक, ध्रुव यादव, भागीरथी सिंह, रामराज, नगीना राउत आदि अपने घरों को उजाड़कर सामान दूसरी जगह भेज रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को बाढ़ खंड डिवीजन के अभियंता कटान स्थल पर पहुंचे और कटान रोकने के लिए बांस के बने विशेष उपकरण व प्लास्टिक की बोरियों में मिट्टी भरकर डंप कराना शुरू किया गया। अभियंताओं का तर्क है कि कटान की गति धीमी होने पर ही यहां बचाव कार्य शुरू कराया जा सकता है। परंतु गांव के लोग इस बचाव कार्य को महज कोरम पूर्ति मान रहे हैं। अहिरौलीदान के ग्राम प्रधान हीरालाल यादव, जिला पंचायत सदस्य अरविंद सिंह पटेल, जेके सिंह, धुरंधर सिंह, सिंहासन राम, उमेशराम, सुजीत यादव, हरिहर यादव, राजालाल यादव आदि का कहना है कि अगर एक पखवारा पहले यह प्रयास शुरू किया गया होता तो गांव के तमाम लोगों को अपना कच्चा व पक्का मकान नहीं तोड़ना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed