{"_id":"66ba7895e8301e026e065bcc","slug":"101-members-of-dudhi-area-panchayat-submitted-no-confidence-motion-to-cdo-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-121508-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दुदही क्षेत्र पंचायत के 101 सदस्यों ने सीडीओ को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दुदही क्षेत्र पंचायत के 101 सदस्यों ने सीडीओ को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव
Tue, 13 Aug 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। दुदही क्षेत्र पंचायत सदस्याओं ने सोमवार को दुदही ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ शपथ पत्र के साथ अविश्वास प्रस्ताव सीडीओ को सौंपा। इसमें 101 सदस्याओं ने ब्लॉक प्रमुख पर अनियमितता और सरकारी धन का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
सीडीओ गुंजन द्विवेदी को सौंपे गए अविश्वास प्रस्ताव में क्षेत्र पंचायत सदस्याें ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र में कुल निर्वाचित सदस्यों की संख्या 139 है। जिसमें एक सदस्य का निधन हो चुका है। इस समय कुल 138 हैं, जिसमें 101 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर शपथ पत्र दिया है, जो दो तिहाई से अधिक है। सदस्याें ने ब्लॉक प्रमुख रमावती देवी पर पदीय कर्तव्यों का निवर्हन सही ढंग से नहीं करने का आरोप लगाया।
सदस्याें ने उनके पति लल्लन गोंड ब्लॉक प्रमुख के स्थान पर क्षेत्र पंचायत की बैठक समेत अन्य सरकारी कार्य में शामिल होते हैं। सदस्यओं ने ब्लॉक प्रमुख पर कोई भी बैठक सार्वजनिक तौर पर नहीं बुलाते हैं। कुछ खास सदस्यों से हस्ताक्षर बनवाकर कार्यवाही पूर्ण कर धन निकासी कराने की शिकायत की। सदस्याओं ने बिना टेंडर निकाले कार्य कराने और सरकारी धन का बंदरबाट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान अभिमन्यु कुमार, विकास गुप्ता, इशरावती देवी, शैलेश मद्धेशिया, हसरून खातून, उमेश शर्मा, राजकुमार गुप्ता, बहादुर, टीपू सुल्तान, आलमगीर अंसारी, फैयाज अंसारी, समसुन नेशा, मुन्ना यादव, भीम पटेल, सुग्रीव जायसवाल, दीपक, नंदलाल कुशवाहा, जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।