फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   100 form sell of jila panchyat chunav

जिला पंचायत सदस्य पद के 100 पर्चे बिके

Mon, 12 Apr 2021 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
100 form sell of jila panchyat chunav
जिला पंचायत सदस्य पद के 100 पर्चे बिके
विज्ञापन

- कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालयों में बिक रहे जिला पंचायत सदस्य के पर्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री जारी है। कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न न्यायालयों में जिला पंचायत सदस्य के 100 पर्चे बिके। इसके अलावा अन्य पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री ब्लॉक मुख्यालयों से की गई।
नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम न्यायालय में विशुनपुरा, खड्डा और नेबुआ नौरंगिया, एडीएम वित्त एवं राजस्व के न्यायालय में सुकरौली व रामकोला के नामांकन पत्र बिक्री के लिए टेबल लगाए गए हैं। इसी तरह एडीएम न्यायिक के कोर्ट में हाटा, कसया व फाजिलनगर, एएसडीएम न्यायालय में तमकुही, सेवरही तथा पडरौना के वार्डों की नामांकन पत्र बिक्री के लिए काउंटर बनाए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एडीएम विंध्यवासिनी राय ने बताया कि सोमवार को शाम तक जिला पंचायत सदस्य के 100 पर्चे बिके।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री ब्लॉक मुख्यालयों से की गई। पडरौना ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम पंचायत सदस्य के 175, ग्राम प्रधान के 185 और बीडीसी सदस्य के 155 पर्चे बिके। खड्डा में ग्राम पंचायत सदस्य के 285, ग्राम प्रधान के 204 एवं बीडीसी सदस्य के 126 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। रामकोला में ग्राम पंचायत सदस्य के 73, ग्राम प्रधान के 117 व बीडीसी सदस्य के 108 पर्चे बिके। तमकुही में ग्राम प्रधान पद के 222, क्षेत्र पंचायत पद के 128 एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के 86 पर्चों की बिक्री हुई। विशुनपुरा में प्रधान के 279, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 214 और ग्राम पंचायत सदस्य के 130 पर्चे बिके। इसी तरह कसया ब्लॉक ग्राम प्रधान के 66, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 74 व ग्राम पंचायत सदस्य के 40 पर्चे बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed