{"_id":"5f902dfe8ebc3e9b7d3fe496","slug":"10-miscrants-sent-to-out-of-district-by-dm-kushinagar-news-gkp37025202","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने 10 बदमाशों को किया जिला बदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने 10 बदमाशों को किया जिला बदर
विज्ञापन
डीएम ने 10 बदमाशों को किया जिला बदर
पडरौना। जिला मजिस्ट्रेट भूपेंद्र एस चौधरी ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज 10 आरोपियों को गुंडा घोषित करते हुए उन्हें छह माह के लिए जिला बदर किया है।
सूचना कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार, नागेंद्र सिंह निवासी ग्राम कुरमौटा थाना तुर्कपट्टी, वीरू उर्फ भकोल निवासी ग्राम धुरिया इमिलिया थाना सेवरही, सनी साहनी निवासी ग्राम पैकौली थाना कोतवाली हाटा, केशव मौर्य निवासी ग्राम पिपरा उर्फ तितला, अंकित सिंह निवासी ग्राम पिपरा उर्फ तितला, सुबाष सिंह निवासी ग्राम पिपरा उर्फ तितला थाना कोतवाली हाटा को लोक शांति के दृष्टिगत गुंडा घोषित करते हुए जनपद की सीमा से छह माह के लिए निष्कासित करते हुए जनपद महराजगंज के लिए जिला बदर किया है।
इसी प्रकार महेंद्र निवासी ग्राम खड्डा बुजुर्ग, थाना कोतवाली पडरौना, सुबाष चौहान निवासी ग्राम पुर्नहा मिश्रा, अमेरिका चौहान निवासी ग्राम पुर्नहा मिश्रा, गोविंद चौहान निवासी ग्राम पुर्नहा मिश्रा थाना जटहा बाजार को गुंडा घोषित करते हुए जनपद की सीमा से छह माह के लिए निष्कासित करते हुए जनपद देवरिया के लिए जिलाबदर किया है।
विज्ञापन
तुर्कपट्टी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज होने के बाद गुंडा घोषित आरोपित को बुधवार को महराजगंज जनपद की सदर कोतवाली में हाजिर कर दिया। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नौतन हर्दो निवासी सफदर पर दुष्कर्म का पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। डीएम ने इस आरोपित को गुंडा एक्ट के तहत छह माह के लिए जिला बदर करने का आदेश दिया था। हर माह की 10 तारीख को इस आरोपित को महराजगंज की सदर कोतवाली में हाजिरी दर्ज करानी है। एसओ तुर्कपट्टी जितेंद्र सिंह ने बताया कि एसएसआई इफ्तेखार हुसैन खां, हेड कांस्टेबल कुश कुमार व कांस्टेबल दीपक सोनकर की अभिरक्षा में आरोपित सफदर को महाराजगंज के सदर कोतवाली भेज दिया गया है।