फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   In Kushinagar, 10 arrested with weapons and fake notes of Rs 5.5 lakh

Kushinagar News: कट्टा, बम...कारतूस और नकली नोटों की खेप, पाटी का 'नेता' बता जालसाज जमाता था रौब-10 गिरफ्तार

Tue, 24 Sep 2024 11:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 24 Sep 2024 11:33 AM IST
सार

एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पांच लाख 62 हजार के जाली नोट, जाली करेंसी से परिवर्तित किए गए असली भारतीय एक लाख 10 हजार रुपये, तीन हजार नेपाली रुपये, 10 अवैध तमंचे, 30 कारतूस, 12 फायर खोखे, चार सुतली बम, 13 मोबाइल फोन, 26 सिम कार्ड, 10 फर्जी आधार कार्ड, 10 एटीएम कार्ड, आठ लैपटाॅप व दो लग्जरी गाड़ियों को बरामद किया गया।

विज्ञापन
In Kushinagar, 10 arrested with weapons and fake notes of Rs 5.5 lakh
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी देते एसपी संतोष कुमार मिश्रा - फोटो : स्त्रोत- पुलिस

विस्तार

कुशीनगर पुलिस ने 5.62 लाख रुपये के जाली नोट, अवैध तमंचे और कारतूस के साथ 10 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने सुतली बम, दो लग्जरी वाहन, लैपटॉप, मोबाइल फोन आदि भी बरामद किए। सभी बदमाश तमकुहीराज क्षेत्र के रहने वाले हैं और इनमें से अधिकतर के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन



इन पर असलहा और विस्फोटक के बल पर विवादित जमीन सस्ते में खरीद कर ऊंची कीमत पर बेचने का भी आरोप है। सभी बदमाशों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार दिन में करीब तीन बजे पुलिस कार्यालय में एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने इनकी गिरफ्तारी का खुलासा किया।

In Kushinagar, 10 arrested with weapons and fake notes of Rs 5.5 lakh
आरोपियों के पास से बरामद नेपाली मुद्रा - फोटो : स्त्रोत- पुलिस

उन्होंने बताया कि जाली नोटों के धंधे में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए तमकुहीराज, तरयासुजान, सेवरही व साइबर थाने की पुलिस टीम गठित की गई थी। सीओ जितेंद्र सिंह कालरा के नेतृत्व में रविवार को पुलिस टीम ने
तमकुहीराज कस्बे के समउर रोड पर जांच के दौरान दो वाहनों में सवार 10 लोगों को जाली नोटों को असली भारतीय मुद्रा में मिलाकर लेन-देन करने व खरीद-फरोख्त करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पांच लाख 62 हजार के जाली नोट, जाली करेंसी से परिवर्तित किए गए असली भारतीय एक लाख 10 हजार रुपये, तीन हजार नेपाली रुपये, 10 अवैध तमंचे, 30 कारतूस, 12 फायर खोखे, चार सुतली बम, 13 मोबाइल फोन, 26 सिम कार्ड, 10 फर्जी आधार कार्ड, 10 एटीएम कार्ड, आठ लैपटाॅप व दो लग्जरी गाड़ियों को बरामद किया गया।

शातिर बदमाशों के खिलाफ तमकुहीराज थाने में जाली नोटों के लेन-देन के अलावा आर्म्स  एक्ट, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

In Kushinagar, 10 arrested with weapons and fake notes of Rs 5.5 lakh
अवैध असलहों की खेप - फोटो : स्त्रोत- पुलिस
असली के साथ नकली नोटों को खपाते थे :
एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों का संगठित गिरोह है, जो काफी दिनों से सक्रिय है। गैंग के गुर्गे जाली नोटों को असली नोटों में मिलाकर बाजार में खपा देते थे। यही नहीं, विवादित जमीनों को असलहा व विस्फोटकों के बल पर आम लोगों को डरा-धमकाकर सस्ते में खरीद लेते हैं और उस पर कब्जा कर जमीनों को ऊंचे दामों पर बेच देते हैं।

ये शातिर बदमाश भेजे गए जेल :
समउर रोड से गिरफ्तार बदमाशों में मो. रफीक खान उर्फ बबलू खान निवासी तरया रोड, नौसाद खान निवासी वार्ड नंबर चार गांधी नगर, शेख जमालुद्दीन निवासी वार्ड नंबर चार गांधीनगर, नियाजुद्दीन उर्फ मुन्ना निवासी वार्ड नंबर चार गांधी नगर, रेहान खान उर्फ सद्दाम निवासी वार्ड नंबर चार गांधी नगर गुदरी मोहल्ला, परवेज इलाही उर्फ कौसर अफरीदी निवासी वार्ड नंबर चार गांधी नगर, हासिम खान निवासी हरिहरपुर थाना तमकुहीराज, मो. रफी अंसारी निवासी रकबा दुलमा पट्टी थाना सेवरही, औरंगजेब उर्फ लादेन व सेराज हशमति निवासी झड़वा थाना तरयासुजान शामिल हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed