{"_id":"64a7074b2a7b97a707090ef8","slug":"1-died-i-injured-in-accident-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-1057-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक में घुसी एंबुलेंस, चालक समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक में घुसी एंबुलेंस, चालक समेत दो घायल
Thu, 06 Jul 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर के बुद्ध इंटर कॉलेज के पास एनएच-28 पर दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को क्रेन से हटाते कर्मचार
कुशीनग स्थित बुद्ध इंटर कॉलेज के पास रात साढ़े आठ बजे हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर स्थित बुद्ध इंटर कॉलेज के पास बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर गोरखपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक में पीछे से घुस गई। इसमें एंबुलेंस में सवार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की अस्पताल में मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर है। सूचना पर पहुंचे कुशीनगर चौकी प्रभारी ने घायलों को अस्पताल भेजवाया और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और एंबुलेंस को सड़क के किनारे कराया।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक व एंबुलेंस दोनों गोरखपुर की तरफ से आ रहे थे। एनएच-28 पर बने ब्रेकर के पास ट्रक चालक ने गति धीमी की। उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ट्रक के पीछे से टक्कर मार दी। एंबुलेंस की गति इतनी तेज थी कि टक्कर होते ही एंबुलेंस का अगला हिस्सा ट्रक में घुस गया।
दुर्घटना में घायल मुन्ना सिंह 30 पुत्र ब्रह्मचारी, निवासी गोपालमठ, थाना थावें जिला गोपालगंज, बिहार की अस्पताल मौत हो गई जबकि इसी गांव के पन्ना जाल गुप्ता की हालत गंभीर है। घटना स्थल पर पहुंचे कुशीनगर चौकी पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
इस संबंध में चौकी इंचार्ज विवेक पांडेय ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है। मुन्ना सिंह की अस्पताल में मौत हो गई जबकि पन्ना लाल गुप्ता की हालत गंभीर है।