फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   1 died 79 positive

कोरोना से एक की मौत, 79 संक्रमित

Thu, 20 May 2021 09:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
1 died 79 positive
कोरोना से एक की मौत, 79 संक्रमित
विज्ञापन

489 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई, जबकि 79 लोग इससे संक्रमित मिले। राहत की बात यह है कि 489 मरीज कोरोना को हराने में सफल रहे।

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि 6830 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया, जबकि 5037 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 4958 निगेटिव और 79 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में पडरौना क्षेत्र से आठ, सुकरौली से एक, सेवरही से एक, कुबेरस्थान से 13, तमकुही से नौ, कसया से सात, फाजिलनगर से तीन, खड्डा से एक, हाटा से पांच, नेबुआ नौरंगिया से दो, रामकोला से सात, मोतीचक से एक, दुदही से तीन और अन्य क्षेत्रों से 18 लोग शामिल हैं। इस तरह अब तक कराई गई 5,24,313 लोगों की जांच में 14,698 लोग संक्रमित मिले हैं। कोरोना महामारी से जूझ रहे कसया निवासी 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसे लेकर जिले में अब तक 98 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को 489 मरीजों ने कोरोना से जंग जीतने में सफलता पाई। इस तरह अब तक कुल 13246 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1355 है। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 2.80 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 90.12 प्रतिशत और मृत्युदर 0.66 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed