फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   1 died 1 injured in accident

खड़े ट्रक में भिड़े बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Thu, 02 Jun 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
1 died 1 injured in accident
खड़े ट्रक में भिड़े बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही बाजार की दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही (कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही ब्लॉक मुख्यालय के निकट बृहस्पतिवार की भोर में तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार एक खड़े ट्रक में भिड़ गए। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल लुअठहां निवासी विजय (25) पुत्र रामसकल अपने नाना के घर अमही में रहता था। बुधवार की रात अशोक (30) पुत्र शंकर ग्राम भुवालपट्टी थाना ठकरहां जिला पश्चिमी चंपारण के साथ मरचहवा, बिहार में बाइक से विवाह में गया था। दोनों बृहस्पतिवार को भोर में करीब तीन बजे आ रहे थे कि दुदही ब्लॉक मुख्यालय के पास खड़े ट्रक से टकरा गए। ब्लॉक पर तैनात सिपाहियों ने थाने पर सूचना दी। पुलिस दोनों को दुदही सीएचसी में ले गई, जहां डॉक्टर ने विजय को मृत घोषित कर दिया और घायल अशोक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed