फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   1 arrest in ornament stealing

Kushinagar News: गहने चोरी करने के आरोप में एक गिरफ्तार

Sun, 23 Jul 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 23 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
1 arrest in ornament stealing
महिला को झांसा देकर गहनेे चुराकर भाग गए थे आरोपी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

तमकुहीराज। गहने चोरी करने के आरोप मेंं पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

चखनी खास निवासी गोल्डी पांडेय पत्नी नन्हे 18 जुलाई को घर में अकेली थीं। बाइक से दो लोग आए और पुराना सामान साफ करने की बात कही। पहले उन्होंने एक लोटा साफ किया। महिला को झांसे में लेकर गहने साफ करने की बात कही। महिला ने गहने दे दिए तो आरोपियों ने उन्हें हल्दी लाने के लिए भेज दिया। आरोप है कि इतनी देर में दोनों आरोपी गहने लेकर भाग गए।
विज्ञापन


वह महिला तमकुहीराज आई थी। यहां एक आरोपी दिखाई दिया। उसे पकड़कर महिला चिल्लाने लगी। कुछ देर बाद पुलिस भी आ गई। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया कि आरोपी की पहचान सहदेव निवासी खुदरा अहिरौली थाना सेवरही के रूप में की गई है। उसके साथी दूसरे आरोपी की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed