{"_id":"2fa56a8c-9a38-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"kunda-dsp-zia-ul-haque-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा कांड का राज खोलेगी डीएसपी की डायरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडा कांड का राज खोलेगी डीएसपी की डायरी
जान मोहम्मद/प्रतापगढ़
Updated Mon, 01 Apr 2013 12:51 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई अब पूर्व डीएसपी जियाउलहक की नजर से कुंडा कांड का राज जानेगी।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि इससे जांच को नई दिशा मिल सकती है।
परवीन रविवार को जब कुंडा पहुंची तो उन्होंने सरकारी आवास में रखी पति की पर्सनल डायरी सीबीआई को सौंप दी।
इसके अलावा मुकदमों से जुड़ी कई फाइलें भी परवीन ने टीम के हवाले कर दी।
परवीन आजाद के कुंडा पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही सीबीआई टीम भी डीएसपी के सरकारी आवास पहुंच गई। वहां टीम ने सबसे पहले डीएसपी की पर्सनल डायरी मांगी।
सीओ के करीब रहने वालों का दावा है कि वह प्रतिदिन होने वाली घटनाओं और अहम बातों को डायरी में लिखते थे। टीम ने ताला खोलने से लेकर कमरे के हर कोने की वीडियोग्राफी कराई।
अभिलेखों के साथ हर छोटे और बड़े गृहस्थी के सामान को भी कैमरे में कैद किया गया। जिन सामानों को परवीन अपने साथ ले गईं उनकी भी रिकार्डिंग कराई गई और जिन अभिलेखों को सीबीआई ने अपने कब्जे में लिया उस पर भी कैमरे की नजर दौड़ती रही।
विज्ञापन
सामानों की सूची भी तैयार कराई गई। स्थानीय अफसरों के साथ सीबीआई टीम और परवीन आजाद के हस्ताक्षर कराए गए। करीब आठ घंटे तक आवास पर मौजूद परवीन पति जियाउल के साथ बिताए दिनों को याद कर आंसू बहाती रहीं।
विज्ञापन