{"_id":"5387254a-9e29-11e2-8df1-d4ae52bc57c2","slug":"kunda-dsp-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई को धमकी, सीएम से मिले राजा भैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई को धमकी, सीएम से मिले राजा भैया
कुंडा/ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2013 09:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा कांड में नित नई बातें जुड़ती जा रही हैं। सीबीआई से नाराज प्रधान के परिजनों का अनशन जारी है।
विज्ञापन
प्रधान के परिजनों ने समस्या नहीं सुनी जाने पर आत्मदाह करने की धमकी दी है। वहीं राजा भैया ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
शुक्रवार को प्रधान के परिजनों ने सीबीआई निदेशक समेत अफसरों को शिकायती पत्र भेज बलीपुर गांव पहुंचकर उनकी समस्या सुनने का आग्रह किया।
अनदेखी का आरोप
दो मार्च को हुए तिहरे हत्याकांड की जांच सीबीआई कर रही है। जांच के बीच ही प्रधान के परिजनों ने सीबीआई पर अनदेखी तथा जांच में खामी का आरोप लगाया।
प्रधान के भाई पवन ने पत्र में कहा है कि उनके बयान पर भरोसा न हो तो पूरे परिवार का नार्को टेस्ट करा लें लेकिन उन्हें प्रताड़ित न किया जाए।
पवन ने सीबीआई निदेशक के साथ ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, एसपी, डीएम समेत अन्य आला अफसरों को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी है।
नई व्यूह रचना
इस बीच बलीपुर के तिहरे हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई ने मामले के खुलासे के लिए नई व्यूह रचना की है।
इसके चलते टीम ने गोपनीय सूत्रों को सक्रिय करने के साथ ही माहौल पर पैनी नजर रखनी शुरू की है। सीबीआई टीम आठ मार्च से लगातार हाथ-पांव मार रही है।
फिलहाल सीबीआई के हाथ सीओ की पिस्टल, मैगजीन और तीन खोखों के अलावा कोई महत्वपूर्ण सामान या तथ्य हाथ नहीं लगा है।
बलीपुर कांड की जांच कर रही सीबीआई की शिकायत पर शासन ने दो दिन पूर्व कुंडा सर्किल के कुछ थानेदारों एवं सभी सिपाहियों का गैर जनपद तबादला कर दिया।
तीन दिन बीतने के बाद भी थानेदार समेत सभी सिपाही अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। इस दौरान न तो कोई नया पुलिस कर्मी आया न पुराने सिपाहियों को रिलीव किया गया।
मुख्यमंत्री से मुलाकात
पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की।
कुंडा से निर्दल विधायक और अखिलेश सरकार में खाद्य-रसद मंत्री के रूप में शामिल राजा भैया ने सीओ की हत्या के मामले में विपक्ष के आरोपों के चलते पिछले महीने 4 मार्च को खाद्य-रसद मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था।
विज्ञापन
उसके बाद राजा भैया आज पहली बार मुख्यमंत्री से मिले। दोनों लोगों में क्या बात हुई, इसका पता नहीं चला है। समझा जाता है कि राजा भैया ने इसी प्रकरण में अपना पक्ष या कोई बात मुख्यमंत्री के सामने रखी।
विज्ञापन