फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   know when list will be declared of teacher recruitment process?

कब आएगी शिक्षक भर्ती की मेरिट लिस्ट?

Wed, 02 Jul 2014 09:05 PM IST
Updated Wed, 02 Jul 2014 09:05 PM IST
विज्ञापन
know when list will be declared of teacher recruitment process?

बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राइमरी स्कूलों में 29,334 गणित व विज्ञान शिक्षकों की भर्ती के लिए जिलेवार मेरिट 5 जुलाई को जारी की जाएगी।

विज्ञापन


सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति के तीन गुना और नि:शक्त वर्ग के पांच गुना अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में बुलाया जाएगा।

बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद से इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेज दिया है। मेरिट जारी करने के लिए दो अखबारों में विज्ञापन दिए जाएंगे। गणित व विज्ञान शिक्षकों की काउंसलिंग 7 व 8 जुलाई को की जाएगी तथा भर्ती प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन

आवेदन वापस लेने वालों को 10 तक मौका

know when list will be declared of teacher recruitment process?

परिषदीय स्कूलों में होने वाली 72,825 सहायक अध्यापकों की भर्ती में आवेदन वापस लेने वाले अब 10 जुलाई तक संबंधित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पर फिर आवेदन कर सकते हैं।

अनुसूचित जाति, जनजाति के अभ्यर्थियों को 200 तथा अन्य को 500 रुपये का ड्राफ्ट डायट प्राचार्य के नाम से बनवाकर आवेदन करना होगा। विशेष सचिव बेसिक शिक्षा विवेक वार्ष्णेय ने इस संबंध में मंगलवार को शासनादेश जारी कर दिया है।

एक अनुमान के मुताबिक करीब 72,133 आवेदन वापस लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed