फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Killer get eihty percent marks

यूपी बोर्ड: कातिल की कलम से निकले 79.8 फीसदी अंक

Sun, 09 Jun 2013 12:38 AM IST
मुजफ्फरनगर/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/ब्यूरो Updated Sun, 09 Jun 2013 12:38 AM IST
विज्ञापन
Killer get eihty percent marks

कड़ी मेहनत और लगन एक दिन रंग जरूर लाती है। सलाखों के पीछे बंद एक सजायाफ्ता कैदी ने सफलता की ऐसी इबारत लिखी कि मिसाल बन गई।

विज्ञापन


हत्या के मामले में सजा काट रहे मिल मंसूरपुर निवासी अतुल शर्मा ने हाईस्कूल में 79.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं। शर्मा के अलावा भी आठ बंदियों ने प्रथम श्रेणी हासिल की है।

जिला कारागार में कुल नौ बंदियों ने हाईस्कूल की गाजियाबाद जेल में परीक्षा दी थी। जेल में अतुल शर्मा अपने साथियों में 457 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन


भौराकलां निवासी दीपक कुमार ने 76.1, राजपुर के इंद्रपाल ने 76, बसेड़ा के मुस्तफा ने 74, बसेड़ा के सलीम ने 70.8, इस्सोपुर के विरेंद्र ने 69.6, खतौली के गजा अली ने 68.8, पिंडौरा के विकास ने 61.6 और बिहार निवासी जसोद चौधरी ने 55 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें अतुल समेत इंद्रपाल, जसोद, विरेंद्र और विकास हत्या और अन्य संगीन मामलों में सजा काट रहे हैं। बताते चलें कि आपसी विवाद में अतुल शर्मा ने 2008 में अपने सगे भाई की हत्या कर दी थी, जिसमें अदालत ने उसे दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

जसोद चौधरी ने साथियों के साथ मिलकर कैराना से भाजपा विधायक और विधान मंडल के उपनेता हुकुम सिंह की पत्नी रेवती की हत्या कर 50 लाख से अधिक की नकदी लूटी थी।


परीक्षा देने के बाद जसोद का बरेली जेल में स्थानांतरण हो गया था। जेलर मिजाजी लाल और कारागार शिक्षा अध्यापक आरपी गौतम ने सभी परीक्षार्थियों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed