फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   khalid alias anda fired during meerut disturbance

मेरठ बवाल: नकाबपोश 'अंडे' ने बरसाई थी गोलियां

Fri, 16 May 2014 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 16 May 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
khalid alias anda fired during meerut disturbance

नकाबपोश हिस्ट्रीशीटर खालिद उर्फ अंडा और उसके दर्जनों गुर्गों ने तीरगरान बवाल के दौरान दहशत फैलाई थी। पुलिस-प्रशासन की विवेचना में उसकी पहचान हो गई है। वहीं, आईजी आलोक शर्मा के सामने पथराव करने वाला आरोपी मोमिन उर्फ जीशान है।

विज्ञापन


दोनों आरोपी शहर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी में लगी है। कोतवाली इलाके के तीरगरान, सर्राफा, बजाजा और कागजी बाजार में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले सभी आरोपियों की पहचान पुलिस ने कर ली है।
विज्ञापन


मुंह पर रुमाल बांधकर सीधी गोलियां बरसाने वाला गैंग लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र का है, जिसका सरगना हिस्ट्रीशीटर खालिद उर्फ अंडा निवासी ऊंचा सद्दीकनगर है। पुलिस का दावा है कि बवाल की शुरुआत होते ही हिस्ट्रीशीटर अपने दर्जनों गुर्गों को लेकर तीरगरान गुदड़ी बाजार पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के सामने चलाईं गोलियां

khalid alias anda fired during meerut disturbance

पुलिस के सामने ही चेहरे पर कपड़ा बांधकर उसने सीधी गोलियां चलाईं। उसका दुस्साहस देखकर पुलिस को भी अपनी जान बचाकर छुपना पड़ा। बवाल के दौरान पहुंचे आईजी जोन आलोक शर्मा ने हिस्ट्रीशीटर के गुर्गे मोमिन को पकड़ लिया था।

मोमिन करीब तीन मिनट तक आईजी से भिड़ता रहा। आईजी की पकड़ से छूटकर भी मोमिन ने जमकर पथराव किया था।  

पुलिस का दावा है कि वारदात से आधा घंटे पहले खालिद के मोबाइल की लोकेशन लिसाड़ीगेट इलाके में बताई गई थी। तीरगरान से फोन करके खालिद को बुलाया था। उसके मोबाइल पर किसने कॉल की, इसका पता लगाने में पुलिस लगी हुई है। पुलिस की मानें तो खालिद पर 40 से ज्यादा मुकदमे पंजीकृत हैं। लगभग सभी बवाल में खालिद पहुंचकर सीधी गोलियां चलाता है।

मुरादनगर में भी चलाई गोलियां

khalid alias anda fired during meerut disturbance

खालिद उर्फ अंडा और तीन गुर्गों की लोकेशन मुरादनगर में मिली थी। बुधवार को पुलिस की एक टीम मुरादनगर गई, लेकिन वह पहले ही फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को खालिद की मुरादनगर में किसी बात को लेकर रिश्तेदारी में एक युवक से कहासुनी हो गई थी। खालिद ने युवक पर गोलियां चला दी थी। उसके बाद ही वह फरार हुआ।

आईजी के सामने पथराव करने वाले मोमिन और नकाबपोश गोली चलाने वाले हिस्ट्रीशीटर खालिद की तलाश में पुलिस की दबिशें बृहस्पतिवार को तेज हो गईं। पुलिस ने दोनों के पांच रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। सीओ क्राइम मनीष मिश्रा का कहना है कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम अलग से लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed