{"_id":"5cdf0827bdec22074c262b56","slug":"zahar-khurane","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किशोरी से लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किशोरी से लूटपाट
Sat, 18 May 2019 12:44 AM IST
विनोद सिंह
Kaushambi
Kaushambi
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 18 May 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली जाने के लिए प्रयागराज जंक्शन पहुंची एक किशोरी को गुरुवार शाम जहरखुरानों ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेसुध कर दिया। इसके बाद उसके पास रहा नगदी समेत अन्य सामान लूट लिया। देर रात किशोरी ओसा के समीप सड़क किनारे मिली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में फिलहाल एफआईआर नहीं दर्ज हुई है।
विज्ञापन
बिहार प्रांत के जमुई जिला स्थित चंद्रदीप कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर गांव की करिश्मा पुत्री श्रवण रविदास प्रयागराज की एक आरकेस्ट्रा कंपनी में काम करती है। गुरुवार को उसे बुआ के घर दिल्ली जाना था। करिश्मा ने बताया कि ट्रेन पकड़ने के लिए वह प्रयागराज जंक्शन पहुंची। वहां टिकट काउंटर की तलाश कर रही थी। तभी दो युवक मिले और कहा कि उन्हें भी दिल्ली जाना है। इन्होंने टिकट लेने में मदद की। इसके बाद बहाने से कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इसी के बाद करिश्मा अचेत हो गई। देर रात वह नगर कोतवाली इलाके के ओसा गांव के समीप सड़क किनारे बेहोश पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर उसने बताया कि बैग में रहा चार हजार रुपया नगद, मोबाइल और कपड़ा गायब है। किशोरी को प्रयागराज से कौशाम्बी तक कैसे लाया गया ? इस बारे में वह कुछ नहीं बता सकी। मामले में नगर कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि किशोरी के परिजनों को बुलाया गया है। उनके आने के बाद रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन