{"_id":"5c082002bdec22417c728f5a","slug":"yuwak-ne-bete-ko-kiya-agwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने बेटे को किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने बेटे को किया अगवा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के भटियारा गांव स्थित ननिहाल में रह रहे एक मासूम का मंगलवार शाम उसके पिता ने ही अपहरण कर लिया। पीड़ित बच्चे की मां की शिकायत पर एसपी ने इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
भटियारा गांव की संजना पुत्री राजसजीवन ने बताया कि उसका विवाह करीब चार साल पहले प्रयागराज के सरायममरेज थाना स्थित पट्टीकोतांव गांव निवासी युवक से हुआ था। संजना के मुताबिक शादी के करीब दो साल बाद ही दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने उसे घर से निकला दिया। इसके बाद वह मायके में रहने लगी। बताया कि दो साल का बेटा हिमांशु भी साथ रहता था। पीड़िता की मानें तो मंगलवार शाम बेटा घर के बाहर खेल रहा था। तभी पति ने उसका अपहरण कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चे की मां समेत मायके के लोग परेशान हो गए। लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की,लेकिन कामयाबी नहीं मिली। आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने सैनी इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।