फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youths in a car beat up a tractor driver, FIR lodged

Kaushambi News: कार सवार युवकों ने ट्रैक्टर चालक को जमकर पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 01 Mar 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 01 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Youths in a car beat up a tractor driver, FIR lodged
क्षेत्र के अमीनपुर संवरो गांव एक के ट्रैक्टर चालक को कार सवार युवकों ने जमकर मारपीटा। मामले की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एफआईआर के अनुसार अमीनपुर संवरो गांव के मो. शादाब पुत्र मो. यूसुफ ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने ट्रैक्टर से मजदूरों को ग्राम सचवारा छोड़ने के लिए गए थे। वापस लौटते समय शाम करीब 7:30 बजे जैसे ही वह नहर मार्ग से लौट रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि तभी पीछे से आए कार सवार कुछ लोगों ने ओवर टेक करके उसे रोक लिया। गाड़ी से छह लोग नीचे उतर कर उनको ट्रैक्टर से खींच लिया व गालीगलौज देते हुए डंडे से पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप ये भी है कि मारपीट का विरोध किया तो उसके सिर में तमंचे के बट से सिर पर हमला कर दिया और ट्रैक्टर को तोड़-फोड़ करके क्षतिग्रस्त कर दिया। चीखपुकार की आवाज सुनकर कुछ राहगीर इकट्ठा होने लगे तो उपरोक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

पुलिस ने दिव्यांशू यादव उर्फ सानू पुत्र राकेश यादव निवासी ग्राम घमसिरा व मो. अयान पुत्र पप्पू माली निवासी बट बंधुरी समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed