{"_id":"650067f2ce3a4e9cf50af6c6","slug":"youth-who-went-to-ahmedabad-for-employment-dies-in-road-accident-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-3049-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: रोजगार के लिए अहमदाबाद गए युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: रोजगार के लिए अहमदाबाद गए युवक की सड़क हादसे में मौत
Wed, 13 Sep 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
पंइसा गांव के मृतक अरविंद की फाइल फोटो स्रोत : परिजन
रोजगार के लिए अहमदाबाद गए युवक की सड़क हादसे में मौत
-- - पइंसा गांव का था रहने वाला युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
पंइसा। रोजी-रोटी के लिए अहमदाबाद गए युवक की सोमवार की रात वहां सड़क हादसे में मौत हो गई। रिश्तेदार उसका शव लेकर आ रहे हैं। पइंसा थाना क्षेत्र के पइंसा गांव निवासी जितेंद्र सिंह का भांजा ननका और गांव का ही पवन अहमदाबाद में रहता है। दो महीने पहले जितेंद्र का छोटा बेटा अरविंद भी रोजी-रोटी के लिए अहमदाबाद चला गया। जितेंद्र के भाई राकेश सिंह का कहना है कि वहां पर अरविंद एक टैंकर पर खलासी का काम करने लगा। वह टैंकर चलाना भी सीख रहा था। सोमवार की रात आठ बजे परिजनों से अरविंद से बात हुई, तब तक सब कुछ ठीक था। रात 10 बजे वहां से भांजे ननका ने फोन कर बताया कि साबरमती रेलवे स्टेशन के पास मनीष का टैंकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। उस वक्त टैंकर में पवन भी सवार था। हादसे में पवन और मनीष घायल हो गए। जबकि, अरविंद की जान चली गई। यह खबर जब घर वालों को मिली तो कोहराम मच गया। राकेश ने बताया कि अहमदाबाद में मौजूद रिश्तेदार शव लेकर आ रहे हैं।