फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth was tortured by taking hostage

बंधक बनाकर युवक को किया गया प्रताड़ित

Wed, 14 Aug 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Youth was tortured by taking hostage
Youth was tortured by taking hostage - फोटो : KAUSHAMBI
बंधक बनाकर युवक युवक को किया गया प्रताड़ित
विज्ञापन

पइंसा गांव का मामला, चंगुल से छूटे युवक की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पइंसा। इलाके के उदिहिन बुजुर्ग गांव में रहने वाले एक युवक को पइंसा निवासी एक दबंग ने अपने घर में बंधक बना लिया। उससे बंधुआ मजदूरी करवाई। विरोध करने पर यातनाएं दीं। सोमवार रात आरोपी के चंगुल से छूटे युवक ने सुबह ग्रामीणों की मदद से आपबीती एसओ को बताई तो वह हरकत में आ गए। पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

उदिहिन बुजुर्ग निवासी रमाशंकर पुत्र रामलखन ने बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं रहती है। करीब डेढ़ महीने पहले बाजार में टहलते वक्त पइंसा के एक दबंग ने साथियों संग मिलकर उसका अपहरण कर लिया था। पीड़ित की मानें तो आरोपी उसे अपने घर में बंधक बनाकर रखे हुए था। उससे जानवरों को चारा-पानी दिलवाता था। हैंडपंप से पानी भरवाता था। घर के अन्य काम भी कराए जाते थे। किसी भी कीमत पर घर से बाहर नहीं जाने दिया जाता था। काम नहीं करने पर दबंग पिटाई करता था। खाना भी रूखा-सूखा देता था। बताया कि अगवा करने के बाद कुछ दिनों तक दबंग पीड़ित को अपनी बहन के यहां फतेहपुर में रखे था। बाद में पइंसा ले आया। सोमवार शाम पीड़ित किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर भाग निकला। मंगलवार सुबह घटमापुर में दबंग के परिजन उसे पकड़ने के लिए दौड़ा रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों की नजर पड़ गई। गांव वालों ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। एसओ ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की तो पीड़ित की आपबीती सुन सन्न रह गए। मामले में पइंसा एसओ संजय गुप्ता का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed