{"_id":"6ab6e292b4d61b9be7017b65","slug":"youth-swindled-out-of-3-lakh-in-digital-arrest-scam-kaushambi-news-c-261-1-kmb1025-148962-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: डिजिटल अरेस्ट कर युवक से तीन लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: डिजिटल अरेस्ट कर युवक से तीन लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
साइबर शातिरों ने डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर पिपरी थाना क्षेत्र के रेही गांव निवासी एक युवक के खाते से तीन लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने एसपी को तहरीर दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिपरी के रेही निवासी सुनील कुमार पुत्र चंद्रभान ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह एक व्हाट्स एप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को लखनऊ का निवासी बताया। इसके बाद उसने क्षेत्र की एक महिला से कॉन्फ्रेंस पर बात कराई। महिला ने कहा कि जो सर कह रहे हैं, मान लो, नहीं तो बहुत दिक्कत हो जाएगी।
सुनील के मुताबिक वह महिला की बातों में आ गया। इसके बाद उसने दो किस्तों में तीन लाख 87 रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम ट्रांसफर होने के बाद उसने संबंधित लोगों से जानकारी की तो उसे ठगी का पता चला।
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज करने के निर्देश दिए। पिपरी पुलिस ने साइबर ठगी की जांच शुरू कर दी है। कॉल पर कॉन्फ्रेंस में शामिल महिला को भी आरोपी बनाया गया है।