फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth killed, fellow injured in road accident in Manjhanpur

बेकाबू वाहन ने युवक को रौंदा, साथी गंभीर

Wed, 05 Jan 2022 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Youth killed, fellow injured in road accident in Manjhanpur
मंझनपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की टक्कर मारने वाले चालक के खिलाफ रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरा गांव निवासी एक युवक को बेकाबू वाहन ने कुचल दिया। इससे युवक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से जख्मी है। सोमवार को मृतक के पिता ने वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

देवरा निवासी श्याललाल का कहना है कि उसका बेटा ऊदल (22) अपने साथी राजू के साथ गाव के बाहर गया था। इस बीच एक बेकाबू वाहन ने ऊदल को रौंद दिया। हादसे में उसके साथ रहा राजू भी जख्मी हो गया था। हादसे की पर दोनों को स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने ऊदल को मृत घोषित कर दिया। राजू की अस्पताल में अभी भी हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले में श्यामलाल ने ऊनो गांव निवासी वाहन चालक सत्यम तिवारी के खिलाफ तहरीर दी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर विनोद सिंह का कहना है कि मामले की विवेचना टेवां चौकी प्रभारी कर रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक अन्य घटना के मुताबिक सदर कोतवाली के बसोहनी गांव निवासी रामचंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा गोलू 31 दिसंबर 2021 को बाइक लेकर मंझनपुर जा रहा था। इस दौरान बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गोलू घायल हो गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed