{"_id":"6238c762521863084301f58a","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-kaushambi-news-ald329264664","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल से होली खेल कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल से होली खेल कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies
कोखराज कोतवाली के कसिया गांव के पास हाईवे पर रविवार को हुए सड़क हादसे में जख्मी युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक अपनी ससुराल में होली खेलकर बाइक से घर लौट रहा था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सैनी कोतवाली के मौहारी बाग निवासी रामसुलेम (20) मजदूर था। रविवार को वह होली खेलने अपनी ससुराल कोखराज कोतवाली के राला गांव गया था। होली खेलने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। कसिया गांव के पास नेशनल हाईवे पर पीछे से उसकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दिया।
हादसे में रामसुलेम को गंभीर चोट आई थी। राहगीरों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भती कराया। उधर घटना की जानकारी पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल में इलाज के दौरान रामसुलेम की मौत हो गई। संवाद